Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों में दीमक लगी

सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों में दीमक लगी
शहर में ग्रीन बेल्ट, पार्क और सड़क के किनारे लगे पेड़-पौधों में दीमक लगने से सूखने लगे हैं। शहर की तमाम आरडब्ल्यूए प्राधिकरण के उद्यान विभाग से दीमक का उपाय करने की मांग कर रही है,

अमर सैनी

नोएडा। शहर में ग्रीन बेल्ट, पार्क और सड़क के किनारे लगे पेड़-पौधों में दीमक लगने से सूखने लगे हैं। शहर की तमाम आरडब्ल्यूए प्राधिकरण के उद्यान विभाग से दीमक का उपाय करने की मांग कर रही है, ताकि शहर की हरियाली को बचाया जा सके। सेक्टर-100 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद अवाना और कार्यकारिणी सदस्य अरुण अवाना ने बताया कि सेक्टर में दीमक का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि सेक्टर की ग्रीन बेल्ट, पार्क और सड़क के किनारे लगे पेड़-पौधे पर भी दीमक लगी हुई है। दीमक की वजह से कई पेड़ सूख चुके हैं। प्राधिकरण के उद्यान विभाग से दीमक से बचाव के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है, ताकि पेड़-पौधों को दीमक के प्रकोप से बचाया जा सके। दीमक का प्रकोप सेक्टर में इस कदर बढ़ा हुआ है कि लोगों के मकान के अंदर फर्नीचर को भी नुकसान पहुंच रहा है। सेंचुरी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि उनकी सोसाइटी में भी पेड़ों में दीमक लगी हुई है। दीमक की समस्या के समाधान की प्राधिकरण से मांग की है, मगर अब तक प्रयास शुरू नहीं किया गया है। उनका कहना कि जब काफी नुकसान पहुंच जाएगा, तब ही प्राधिरकण के उद्यान विभाग के अधिकारी ध्यान देंगे। सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि सेक्टर में दीमक पेड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। प्राधिकरण से समय-समय पर दीमक का उपाय करने की मांग की जा रही है। ताकि पेड़ों को जीवित रखा जा सके। इसी तरह शहर के तमाम सेक्टरों में हरियाली को दीमक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *