Delhi: करोल बाग में मार्केट के पास RWA के लोग तारों के खंभे और जल भराव के कारण हैं परेशान

करोल बाग में मार्केट के पास RWA के लोग तारों के खंभे और जल भराव के कारण हैं परेशान

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास गुरु नानक मार्केट और चाइना मार्केट के पास RWA के लोग सड़क के बीचो-बीच लगे तारों के खंभे और जल भराव के कारण होते हैं परेशान। सतवंत सिंह ने कहा की यहां पर जल भराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि यहां पर प्राचीन हनुमान मंदिर भी है जो कि यहां पर दर्शनार्थी भी आते जाते रहते हैं और यहां पर कई होटल भी है। सतवंत सिंह ने कहा यहां पर सबसे बड़ी समस्या गुरु नानक मार्केट की गलियों के बीचो बीच लगे बिजली के खंभे कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुके हैं।

सतवंत सिंह ने कहा कि हम कई बार यहां के विधायक और प्रशासन को शिकायत दर्ज कर चुके हैं लेकिन इन बीच रोड पर लगे बिजली के तारों के खंभों कि किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है और यहां पर RWA में एक लिक की बिल्डिंग भी है जो की एक वीरान खंडहर का रूप ले चुकी है । जिसकी दीवारों में पेड़ों ने अपनी जड़े बना ली है और वह दिवारी कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img