GIMS Noida: जिम्स में एनजीएस डाटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला शुरू

GIMS Noida: जिम्स में एनजीएस डाटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला शुरू

नोएडा। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स) में शुक्रवार से नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) डाटा विश्लेषण पर आधारित तीन दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक बायोइन्फॉर्मेटिक्स और एनजीएस डाटा विश्लेषण का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

कार्यशाला के पहले दिन एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई के कम्प्यूटेशनल बायोलॉजिस्ट एवं बायोइन्फॉर्मेटिशियन डॉ. कलैयारासन पोनुसामी ने प्रतिभागियों को एनजीएस तकनीक, आरएनए-सीक्वेंसिंग वर्कफ्लो, उबंटू लिनक्स इंस्टॉलेशन, लिनक्स कमांड, फास्टक्यूसी, मल्टीक्यूसी तथा डाटा प्री-प्रोसेसिंग पर विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से किया गया। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि आधुनिक बायोमेडिकल और क्लिनिकल रिसर्च में एनजीएस तथा बायोइन्फॉर्मेटिक्स डाटा विश्लेषण का महत्व लगातार बढ़ रहा है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img