पुलिस के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड और आधुनिक बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे 426 करोड़ रुपये: डीजीपी पंजाब गौरव यादव

पुलिस के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड और आधुनिक बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे 426 करोड़ रुपये: डीजीपी पंजाब गौरव यादव

— गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी की।

चंडीगढ़, 23 जनवरी:

पंजाब सरकार द्वारा अगले तीन वर्षों में पुलिस भवनों, विशेष रूप से पुलिस थानों और पुलिस लाइनों के उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए 426 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत कर दी गई है। इससे पंजाब पुलिस को अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है। यह जानकारी गुरुवार को डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।

उन्होंने कहा, “426 करोड़ रुपये की इस राशि का उपयोग पूरे राज्य में पुलिस भवनों, खासतौर पर पुलिस थानों, पुलिस लाइनों और अन्य पुलिस बुनियादी ढांचे को आधुनिक और उन्नत बनाने के लिए किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

गौरतलब है कि डीजीपी पंजाब ने गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला पुलिस रेंज में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए त्वरित दौरा किया।

अपने इस दौरे के दौरान, डीजीपी गौरव यादव ने बठिंडा में पुनर्निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया और पटियाला में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) के लिए 20 मोटरसाइकिलों को समर्पित किया। साथ ही, पुलिस बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए चल रही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। ये मोटरसाइकिलें कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंडिंग के तहत पटियाला पीसीआर में शामिल की गई हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस आगामी गणतंत्र दिवस-2025 के सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है और पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी सीपीज/एसएसपीज को सुरक्षा को कड़ा करने, गश्त तेज करने और रात्रि समय में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन्स को और अधिक मुस्तैदी से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभिन्न रेंजों के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए, डीजीपी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुरूप राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा अलर्ट और आवश्यक जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने सीपीज/एसएसपीज को सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पुलिस नाकों की संख्या बढ़ाने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

खेलों में योगदान को मान्यता देते हुए, डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत, जिला संगरूर में युवा एथलीटों को प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 6 कोचों को पदोन्नति दी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है ताकि उन्हें नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से साधारण परिवारों के कम से कम 78 बच्चों को खेल में उपलब्धियों के आधार पर नौकरियां पाने में सहायता मिली है।

इस अवसर पर, डी जी पी द्वारा अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ निभाने वाले पटियाला रेंज के पंजाब पुलिस अधिकारियों को प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल 46 अधिकारियों को डीजीपी डिस्क से नवाजा गया।
——-

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img