Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Ronaldo-Georgina: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना संग की सगाई, 8.76 करोड़ की रिंग से किया प्रपोज

Ronaldo
Ronaldo-Georgina: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना संग की सगाई, 8.76 करोड़ की रिंग से किया प्रपोज

Ronaldo-Georgina:  फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रॉड्रिगेज से सगाई कर ली। 9 साल के रिलेशन के बाद रोनाल्डो ने 8.76 करोड़ की डायमंड रिंग से प्रपोज किया। जानिए उनकी लव स्टोरी और सगाई की खास बातें।

क्रिस्टियानो Ronaldo ने जॉर्जिना संग की सगाई

पुर्तगाल और अल नस्र के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिगेज से सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी और रोनाल्डो की हाथों की तस्वीर के साथ एंगेजमेंट रिंग दिखाई और कैप्शन में लिखा – “हां, मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।”

Cristiano Ronaldo, Georgina Rodriguez engaged after 8 years of relationship and kids, share photo on instagram

Ronaldo-Georgina की लव स्टोरी

  • दोनों की पहली मुलाकात 2016 में एक ब्रांड स्टोर में हुई।

  • 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।

  • कपल के चार बच्चे हैं – एवा मारिया और मातेओ (सरोगेसी से, 2017), अलाना मार्टिना (2017) और बेला एस्मेराल्डा (2022)।

  • रोनाल्डो का एक बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर भी है, जिनका जन्म 2010 में हुआ था।

Georgina Rodriguez

जॉर्जिना रॉड्रिगेज के बारे में

जॉर्जिना एक ट्रेंड डांसर, मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ और बचपन स्पेन के जाका में बीता। बाद में वह मैड्रिड शिफ्ट हुईं। उन्होंने अपने निजी जीवन को गुप्त रखा, लेकिन नेटफ्लिक्स रियलिटी सीरीज “I Am Georgina” में फैन्स को अपनी जिंदगी की झलक दी।

Cristiano Ronaldo, Georgina Rodriguez engaged after 8 years of relationship and kids, share photo on instagram

Ronaldo का जॉर्जिना के लिए बयान

Ronaldo ने डॉक्यूमेंट्री में जॉर्जिना को “अपनी उम्र के लिए बेहद परिपक्व और दिलचस्प लड़की” बताया। फिलहाल कपल अपने बच्चों के साथ सऊदी अरब में है, जहां रोनाल्डो अल नस्र फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं।

एंगेजमेंट रिंग की कीमत

Ronaldo ने जॉर्जिना को एक मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब ₹8.76 करोड़ की डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया। जॉर्जिना सोशल मीडिया पर अक्सर रोनाल्डो और बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें