Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

रोडरेज के चलते बुजुर्ग और उसके बेटे के साथ 4 ने की मारपीट

थाना बिसरख क्षेत्र में रोडरेज के चलते चार लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे के साथ मारपीट की
थाना बिसरख क्षेत्र में रोडरेज के चलते चार लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे के साथ मारपीट की

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में रोडरेज के चलते चार लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे के साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नानक चंद पुत्र जगदीश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 अप्रैल को 7 बजे के करीब वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर तिगरी गोल चक्कर के पास से बाजार करने के लिए जा रहे थे। जब वह सरस्वती अस्पताल के पास पहुंचे तो खजूर चौक की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिस कारण वह सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें उठाया तथा जिस युवक ने उन्हें टक्कर मारा था उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें टक्कर मारने वाले युवक सोहेल ने फोन करके अपने तीन साथियों को मौके पर बुला लिया। उन लोगों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उनके पिता जगदीश सिंह जो की 85 वर्ष के हैं ,वह छड़ी का सहारा लेकर चलते हैं, मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पिता की छड़ी छीनकर उन्हें तथा उसके पिता के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *