Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार

Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार

नोएडा: सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बिसरख थाना क्षेत्र के तिगरी गांव निवासी प्रदीप ने शिकायत में बताया कि उनके रिश्तेदार राजीव गाजियाबाद में एक दुकान पर नौकरी करते थे, जबकि विकास राजमिस्त्री का काम करते थे। 22 जून की शाम दोनों एक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर दिल्ली नंबर के एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्रक चालक देवदास को गिरफ्तार कर लिया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बाइक सवार दोनों युवक कथित तौर पर हाईवे पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img