राज्यउत्तर प्रदेश

Crime News: चोरी की स्कूटी और बाइक के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

Crime News: चोरी की स्कूटी और बाइक के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

नोएडा:  बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, एक बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार को आईथम गैलेरिया मॉल के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान रबूपुरा निवासी अर्पित और दनकौर निवासी विवेक को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि बरामद स्कूटी थाना बीटा-2 क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि बरामद बाइक थाना दनकौर क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपियों के पास से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी के अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी के वाहनों को वे कहां और किसे बेचते थे।

Related Articles

Back to top button