Crime News: पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के हमले में चार घायल

Crime News: पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के हमले में चार घायल

नोएडा: बेहलोलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में बेहलोलपुर गांव निवासी देवन उर्फ देवेंद्र ने बताया कि पड़ोसी सलेख और उसका परिवार उनसे पुरानी रंजिश रखता है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपने भाई रविंद्र, पुत्र मंगल यादव, भतीजे ललित यादव और विक्रम यादव के साथ खेत पर बैठे थे। इसी दौरान सलेख वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। बताया गया कि वह नशे की हालत में था, जिसके बाद शिकायतकर्ता के भाई विजेंद्र ने उसे वहां से हटाकर घर भेज दिया।

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद सलेख ने अपने परिजनों को बुला लिया। कुछ ही देर में सलेख, सुखवीर, सुक्की, टीटू उर्फ दिनेश यादव, नितिन यादव, सत्यपाल, रोहित, टिंकू यादव और दो नाबालिग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें ललित यादव को गंभीर चोटें आने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में हरेंद्र, सुखवीर, सतपाल और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img