Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Road Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कारों का कहर, चार लोगों और छह साल की बच्ची को मारी टक्कर

Road Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कारों का कहर, चार लोगों और छह साल की बच्ची को मारी टक्कर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार कारों की चपेट में आने से छह साल की बच्ची समेत कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार ने सड़क पर मौजूद चार लोगों को टक्कर मार दी। दूसरी घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर चाई-4 की है, जहां स्कूल जाने के लिए घर से निकली छह वर्षीय बच्ची कार की चपेट में आ गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आरोप है कि चालक कार को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान वाहन ने सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति के पैर में चोट आई।

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है।

दूसरा हादसा बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर चाई-4 में हुआ। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति अपनी छह साल की बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकला था। बच्ची घर के बाहर खड़ी थी, तभी वहां से गुजर रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से बच्ची घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची के पिता ने घटना की शिकायत बीटा-2 थाना पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोनों मामलों में हादसे के बाद वाहन चालकों के मौके से चले जाने की बात सामने आई है। पुलिस संबंधित वाहनों और उनके चालकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच की जा रही है और शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें