Tubewell Theft Gang: ट्यूबवेल और समरसिबल मोटर चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच लाख का सामान बरामद

Tubewell Theft Gang: ट्यूबवेल और समरसिबल मोटर चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच लाख का सामान बरामद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में खेतों और सुनसान स्थानों पर लगे ट्यूबवेल तथा समरसिबल मोटरों को निशाना बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान, चोरी की मोटरसाइकिल और .315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के मुताबिक जारचा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से ट्यूबवेल और मोटर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। जांच के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 सितंबर को सैंथली की मढ़ैय्या तिराहे के पास से दिपांशु को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी का बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया। इसमें 17 पानी की मोटर और समरसिबल, 21 पानी के पंखे, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर और दो मोटर राउटर शामिल हैं। इसके अलावा करीब साढ़े चार किलोग्राम तांबे का तार और पांच किलोग्राम नट-बोल्ट भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से मोटर और अन्य उपकरण खोलने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी बरामद किए हैं। इनमें रेती, हथौड़ी और प्लास शामिल हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल तथा .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात करने की जानकारी दी। दोनों कथित तौर पर दिन के समय गांवों और सुनसान इलाकों में लगे ट्यूबवेल तथा समरसिबल मोटरों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में खेतों में पहुंचकर मोटर, समरसिबल और पानी के पंखे खोलकर ले जाते थे।

चोरी किए गए सामान को पहले एक सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा किया जाता था। इसके बाद मोटरों को खोलकर उनमें मौजूद एल्युमिनियम, तांबे के तार और अन्य कीमती धातु के पुर्जों को अलग कर बाजार में बेच दिया जाता था। पुलिस इस संबंध में यह भी पता लगा रही है कि चोरी का सामान किन लोगों को बेचा जाता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय दिपांशु पुत्र मेघराज के रूप में हुई है। वह मूलरूप से दनकौर थाना क्षेत्र के रोशनपुर का रहने वाला है और वर्तमान में दादरी के रेलवे रोड इलाके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ जारचा थाने में पहले से मामले दर्ज हैं। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब आरोपी के फरार साथी की तलाश करने के साथ क्षेत्र में हुई ट्यूबवेल, मोटर और समरसिबल चोरी की अन्य घटनाओं में दोनों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। बरामद सामान का संबंधित चोरी की घटनाओं से मिलान भी कराया जा रहा है।

 

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img