Traffic Diversion: ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, 20 सितंबर को सुबह 7 से रात 10 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री

Traffic Diversion: ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, 20 सितंबर को सुबह 7 से रात 10 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री

नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ कार्यक्रम को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी शामिल होने की बात कही गई है।

वीआईपी और अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए 20 सितंबर को सुबह सात बजे से रात दस बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस अवधि में भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दूध, सब्जी, फल जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों के साथ चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।

चिल्ला रेड लाइट और महामाया फ्लाईओवर की तरफ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परीचौक या जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहनों को डीएनडी फ्लाईओवर से पहले रजनीगंधा की तरफ जाने वाले कट से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-37 अंडरपास और भंगेल एलिवेटेड मार्ग से होते हुए कुलेसरा-सूरजपुर की तरफ जा सकेंगे।

डीएनडी टोल और फिल्मसिटी की तरफ से आने वाले यातायात को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन सेक्टर-18 अंडरपास से एलिवेटेड मार्ग का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।

कालिंदी कुंज और सेक्टर-37 की ओर से परीचौक या जीरो प्वाइंट जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड की तरफ भेजा जाएगा। वाहन हाजीपुर, सेक्टर-93, एल्डिको चौक और एनएसईजेड तिराहा होते हुए कुलेसरा-सूरजपुर की तरफ जा सकेंगे।

हाजीपुर और सेक्टर-82 की ओर से एक्सप्रेसवे के रास्ते परीचौक जाने वाले वाहनों को सेक्टर-93 कट से सेक्टर-93 और सेक्टर-92 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन फेस-2 और डीएससी मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

परीचौक से नोएडा की तरफ आने वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे के स्थान पर सूरजपुर तिराहा की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद वाहन सूरजपुर चौक, कुलेसरा-फेस-2 और भंगेल एलिवेटेड मार्ग के जरिए नोएडा पहुंच सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से जीरो प्वाइंट उतरकर नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को भी परीचौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहां से सूरजपुर चौक, कुलेसरा-फेस-2 और भंगेल एलिवेटेड मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

हिंडन कट और सेक्टर-151/152 की तरफ से आने वाले वाहनों को सेक्टर-132 से उतारकर जेनिसिस ग्लोबल स्कूल गोलचक्कर, डबल सर्विस रोड और सेक्टर-128 गोलचक्कर के रास्ते हाजीपुर चौक की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद वाहन विश्वकर्मा मार्ग से सेक्टर-98, सेक्टर-100 और सेक्टर-104 की तरफ जा सकेंगे।

सेक्टर-168/132 की ओर से आने वाले यातायात को सेक्टर-128 से उतारकर डबल सर्विस रोड और सेक्टर-128 गोलचक्कर होते हुए हाजीपुर चौक भेजने की व्यवस्था रहेगी। यहां से वाहन विश्वकर्मा मार्ग के रास्ते सेक्टर-98, 100 और 104 की ओर जा सकेंगे।

यातायात पुलिस के मुताबिक डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, मेडिकल और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। वाहन चालकों से 20 सितंबर को निर्धारित अवधि में एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में इस वर्ष ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ थीम पर ‘प्रेरणा विमर्श’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवा, महिला सशक्तीकरण, तकनीक, मीडिया और राष्ट्र निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। आयोजन में करीब पांच हजार युवाओं के बैठने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई है।

 

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img