RG Kar Case Protest: कोलकाता में आरजी कर केस की बरसी पर बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में विक्टिम की मां गंभीर रूप से घायल
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या मामले की पहली बरसी पर आज शहर में तनावपूर्ण हालात देखने को मिले। पीड़िता के परिवार ने सीबीआई जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए एजेंसी को बंद करने की मांग की, वहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
पार्क स्ट्रीट क्रॉसिंग पर आयोजित नबन्ना मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस की चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारी रानी रश्मोनी रोड से आगे विद्यासागर सेटु की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिनमें विक्टिम की मां के सिर पर गंभीर चोट लगी और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और विरोध कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इस मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से उबाल ला दिया है और विपक्ष ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया है।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


