Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Republic Day Security: गणतंत्र दिवस पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Republic Day Security

Republic Day Security: गणतंत्र दिवस पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही हैं और किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस विशेष अभियान के तहत प्रमुख रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, पार्किंग क्षेत्र, प्रतीक्षालयों और ट्रेनों में यात्रियों तथा उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार यात्रियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की पहचान के लिए कई स्थानों पर डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। रेलवे पुलिस अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें और यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो तुरंत रेलवे पुलिस या आरपीएफ को इसकी सूचना दें।

पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, ट्रेनों और स्टेशन परिसर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं। जांच मशीनों और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है ताकि यह राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और बिना किसी बाधा के मनाया जा सके।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें