उत्तर प्रदेशराज्य

Red Fort Visit: परिवार को बिना बताए लाल किला घूमने पहुंचे चार बच्चे

Red Fort Visit: परिवार को बिना बताए लाल किला घूमने पहुंचे चार बच्चे

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के भनौता क्षेत्र से चार बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कुछ घंटों बाद सभी बच्चे सकुशल घर लौट आए। बच्चों ने बताया कि वे बिना बताए दिल्ली में लाल किला घूमने चले गए थे।

पुलिस के अनुसार भनौता की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले दो परिवारों के चार बच्चे बुधवार सुबह खेलने के लिए घर से निकले थे। इनमें 16 और 12 साल की दो बहनें, पड़ोसी की 14 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल थे। देर शाम तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संभावित स्थानों पर जांच की गई। इसी दौरान बुधवार देर रात चारों बच्चे घर लौट आए। बच्चों ने बताया कि वे दिल्ली में लाल किला घूमने गए थे। रात अधिक होने पर वे रेलवे स्टेशन पर रुक गए और वहीं सो गए थे।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित घर लौट आए हैं। पुलिस ने बच्चों और परिजनों को भविष्य में बिना बताए कहीं न जाने और बच्चों पर निगरानी रखने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button