Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Realme GT 7 सीरीज लॉन्च से पहले लीक हुए डिजाइन और कलर ऑप्शन, जानें क्या होगा खास

Realme GT 7
Realme GT 7 सीरीज लॉन्च से पहले लीक हुए डिजाइन और कलर ऑप्शन, जानें क्या होगा खासRealme GT 7 सीरीज लॉन्च से पहले लीक हुए डिजाइन और कलर ऑप्शन, जानें क्या होगा खास

27 मई को लॉन्च होने वाली Realme GT 7T सीरीज के कलर और डिजाइन का खुलासा हुआ। जानिए फोन के फीचर्स, चिपसेट, चार्जिंग स्पीड और संभावित कीमत की पूरी डिटेल।

Realme GT 7 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले सामने आए डिजाइन और कलर ऑप्शन, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली। Realme GT 7 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ही इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की जानकारी लीक हो चुकी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 27 मई को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तहत दो फोन Realme GT 7 और Realme GT 7T लॉन्च किए जाएंगे, जो कि पिछले साल आए Realme GT 6 सीरीज को रिप्लेस करेंगे।

Realme GT 7T: तीन शानदार कलर ऑप्शन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लाइव हुए माइक्रोसाइट के मुताबिक, Realme GT 7T स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट—ब्लैक, ब्लू और येलो में आएगा। खास बात यह है कि येलो वेरिएंट में एक वर्टिकल ब्लैक स्ट्रिप के साथ Realme ब्रांडिंग दी गई है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।

स्टाइलिश लुक वाला Realme GT 7T लॉन्च से पहले आया सामने, देखें कैसा है यह फोन

डिजाइन में मिलेगा नया फ्लेवर

रियलमी जीटी 7टी में एक लार्ज स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा लेंस और रिंग-लाइक LED फ्लैश शामिल है। साथ ही फोन में USB टाइप-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और SIM ट्रे नीचे की तरफ दिए गए हैं। उम्मीद है कि Realme GT 7 में भी इसी तरह का डिज़ाइन देखने को मिलेगा, हालांकि कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा बदलाव संभव है।

Realme GT 7 | 7,000mAh बैटरी! Realme GT 7 सीरीज की इस दिन भारतीय बाजार में आएगी, जाने लीक डिटेल्स

Realme GT 7T के फीचर्स: दमदार चिपसेट और पावरफुल चार्जिंग

रियलमी जीटी 7टी को लेकर अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक इस फोन को MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले लॉन्च हुए GT 6T में कंपनी ने Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया था।

वहीं रियलमी जीटी 7टी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ-साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। पिछले वर्जन में यह 100W तक सीमित था, यानी चार्जिंग में अब और तेज़ी देखने को मिलेगी।

लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल, रियलमी जीटी 7टी की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन अनुमान है कि यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेगा। लॉन्च इवेंट में कंपनी सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा करेगी।

Punjab Board 12th Result 2025 Out: 91% छात्र पास, बरनाला की हरसिरत कौर ने 500 में 500 अंक लाकर टॉप किया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें