RAN Samvad Bengaluru: बेंगलुरु में 9-10 अप्रैल को होगा ‘रण संवाद’, भविष्य के मल्टी डोमेन युद्ध पर मंथन

RAN Samvad Bengaluru: बेंगलुरु में 9-10 अप्रैल को होगा ‘रण संवाद’, भविष्य के मल्टी डोमेन युद्ध पर मंथन

नई दिल्ली में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी गतिविधि के तहत त्रि-सेवा सेमिनार ‘रण संवाद’ का आयोजन 9 और 10 अप्रैल को बेंगलुरु स्थित एयर फोर्स ट्रेनिंग कमांड में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भविष्य के युद्ध स्वरूपों और नई चुनौतियों पर व्यापक चर्चा होगी।

इस वर्ष सेमिनार का विषय ‘मल्टी डोमेन ऑपरेशंस: पारंपरिक और अनियमित खतरों से निपटने की अनिवार्यता’ रखा गया है। इसमें थल, वायु, समुद्र, साइबर, अंतरिक्ष और संज्ञानात्मक क्षेत्रों में बदलते युद्ध परिदृश्य और सशस्त्र बलों की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

दो दिवसीय इस आयोजन में वैश्विक सुरक्षा रुझान, प्रशिक्षण प्रणाली, कमांड और कंट्रोल संरचना, ‘होल-ऑफ-नेशन’ दृष्टिकोण तथा नागरिक-सैन्य समन्वय जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञों के अनुसार आधुनिक युद्ध अब केवल पारंपरिक सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है।

‘रण संवाद’ की परिकल्पना चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने की थी। इसका पहला संस्करण आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित हुआ था, जिसमें युद्ध में तकनीक की भूमिका और उसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई थी।

इस सेमिनार को भारत की रक्षा रणनीति और भविष्य की सैन्य तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें उभरते खतरों से निपटने की नई रणनीतियों पर फोकस रहेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img