Delhi: दिल्ली में ₹100 करोड़ की MDMA ड्रग्स जब्त, 5 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली में ₹100 करोड़ की MDMA ड्रग्स जब्त, 5 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर देशभर में सनसनी फैला दी है। इस सिंडिकेट की कमान नाइजीरियाई ड्रग किंगपिन कैलिस्टस उर्फ कालिस के हाथों में थी, जो भारत में एक संगठित नेटवर्क के जरिए करोड़ों की कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने ऑपरेशन के तहत 5 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई हैं।

इस ऑपरेशन के दौरान क्राइम ब्रांच ने एक होंडा सिटी कार से कोकीन, नकली आईडी, कई मोबाइल फोन और लगभग दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह नेटवर्क न केवल भारत में सक्रिय था, बल्कि इसकी शाखाएं मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और यूके तक फैली हुई थीं। पूरी कार्रवाई की शुरुआत पिछले महीने 13 जून को हुई, जब दिल्ली के मोती नगर इलाके में पुलिस को एक कूरियर पार्सल पर शक हुआ। पार्सल खोलने पर उसमें से 895 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुआ, जिसे चालाकी से भारतीय पारंपरिक सूट और महिलाओं के जूतों के बीच छिपाया गया था। छानबीन में पुलिस ने कैमूरून निवासी कामेनी फिलिप को गिरफ्तार किया, जो इस पूरे सिंडिकेट का इंडिया ऑपरेशन हेड था। जांच में खुलासा हुआ कि उसे सीधे नाइजीरिया से कोकीन सप्लाई होती थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क कॉल सेंटर की तरह काम करता था। ग्राहक व्हाट्सएप पर ऑर्डर देते थे और नाइजीरियाई नागरिकों को बतौर डिलीवरी एजेंट तैनात किया गया था, जो खास कपड़े पहनकर ड्रग्स की डिलीवरी फूड डिलीवरी एजेंट की तरह करते थे। इस तरह से शहर के हाई-प्रोफाइल पार्टी क्षेत्रों में कोकीन, एमडीएमए और गांजा सप्लाई किया जाता था।

इनके पास से 2703 ग्राम कोकीन, 1041 ग्राम एमडीएमए, 1028 ग्राम गांजा, नकद रुपये, पासपोर्ट, मोबाइल फोन और ड्रग्स बिक्री से संबंधित नोटबुक्स बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि व्हाट्सएप कॉल्स के जरिए नाइजीरिया से सीधे ऑर्डर दिए जाते थे और हवाला नेटवर्क के जरिये पैसों का लेनदेन किया जाता था। इस गिरोह में शामिल महिलाएं इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिये ड्रग्स तस्करी में सक्रिय थीं, जिन्हें ट्रैफिकिंग के लिए टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। भारत में आने के बाद शुद्ध कोकीन को मिलाकर उसकी मात्रा 4 गुना तक बढ़ा दी जाती थी और उच्च दामों पर सप्लाई की जाती थी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img