Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

भारत-नेपाल मैत्री यात्रा ट्रेन को रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या से जनकपुर तक धार्मिक स्थलों की यात्रा शुरू

भारत-नेपाल मैत्री यात्रा ट्रेन को रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या से जनकपुर तक धार्मिक स्थलों की यात्रा शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या से लेकर माता जानकी सीतामढ़ी,जनकपुर और फिर नेपाल तक मंदिरों के दर्शन के लिए IRCTC की ओर से भारत नेपाल यात्रा ट्रेन की शुरुआत की गई. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा आज दिल्ली हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से “भारत नेपाल यात्रा” के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. उनके साथ राज्यसभा सांसद स्वामी उमेशनाथ महाराज व रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. यह यात्रा कुल 9 रात और 10 दिन की है जो प्रभु श्री राम, माता जानकी और पशुपतिनाथ धर्मिक स्थलों पर यात्रियों को ले जाएगी.

भारत गौरव यात्रा नाम से सेवा शुरू हुई

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का संकल्प लिया, इसके तहत भारत गौरव यात्रा नाम से सेवा शुरू हुई। आज, यात्रियों को एक ही पैकेज में भारत और नेपाल दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासतों, जो हम सभी के लिए श्रद्धा के स्थान के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। इसमें अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से लेकर सीतामढ़ी, जनकपुर, काशी विश्वनाथ और श्री पशुपतिनाथ जी तक का पूरा पैकेज है. इसकी सारी व्यवस्था रेलवे के माध्यम से की गई है. केंद्रीय मंत्री ने ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों से बातचीत की उनमें से दो यात्री ने बताया कि वह करीब 14 बार भारत गौरव यात्रा की ट्रेन में सफर कर चुके हैं.

ट्रेन में सफर करने वाली यात्री काफी खुश नजर आए

इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन था की भारत के धार्मिक स्थलों को ट्रेन के जरिए जोड़ा जाए. इस काम को रेलवे व आईआरसीटीसी ने बखूबी किया है. तमाम टूरिस्ट ट्रेनों के जरिए भारत के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ा गया है. बड़ी संख्या में लोग इन ट्रेनों के जरिए धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जाते हैं. उन्होंने यात्रियों से बात कर शुभकामनाएं भी दी. वह ट्रेन में सफर करने वाली यात्री काफी खुश नजर आ रहे थे। उनका कहना है कि सरकार द्वारा जो चलाई गई ट्रेन इकोनामिक है। जब हम यात्रा के लिए तैयारी करते हैं तो हम सारी जगह नहीं घूम पाते हैं कुछ जगह छूट जाती है लेकिन आईआरसीटीसी द्वारा चलाई गई ट्रेन से हम सारी यात्रा पूरी हो जाती है। हम चाहते हैं कि ऐसी ट्रेन चलती रहे। हम अपने रिश्तेदार या पड़ोसी को भी बता सकते हैं की ऐसी ट्रेन चल रही है जो कम दामों में यात्रा कर सकते हो। यात्रियों को कहना है कि रेलवे को ऐसी ट्रेन निकालनी चाहिए जो चार धाम यात्रा हो,या ज्योतिर्लिंग के दर्शन की हो.

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलेगी ट्रेन 

आपको बताया दे कि यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 21 सितंबर की सुबह अयोध्या पहुंचेगी. इसके बाद लोगों को अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. शाम को ट्रेन अयोध्या से वाराणसी के लिए चलेगी. अगली सुबह वाराणसी पहुंचेगी. सुबह तुलसी मंदिर, मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर में लोग दर्शन करेंगे. दोपहर में लंच के बाद यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराया जाएगा, जिसके बाद शाम को गंगा आरती दिखाई जाएगी. रात में ट्रेन वाराणसी से सीतामढ़ी के लिए निकलेगी. फिर सुबह ट्रेन सीतामढ़ी पहुंचेगी, जहां पर लोगों को जानकी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कराए जाएंगे. बिहार के सीतामढ़ी से 23 सितंबर की शाम को यात्री फ्लाइट से काठमांडू पहुंचेंगे, जहां तीन दिन का ठहराव होगा. यहां उन्हें पशुपति नाथ व अन्य मंदिरों में दर्शन कराया जाएगा. फिर 26 सितंबर को यात्रियों को बस से पोखरा ले जाया जाएगा. यहां उन्हें मनोकामना टेंपल, विंध्यवासिनी के दर्शन कराने के साथ कई गुफाएं घुमाई जाएंगी. 28 सितंबर को लोगों को बस से नौतनवा स्टेशन पर लाया जाएगा, जो भारत की सीमा में है. यहां से लोग भारत गौरव ट्रेन से दिल्ली वापस पहुंचेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *