Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलने की जरूरत: सचिन पायलट

जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलने की जरूरत: सचिन पायलट
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव में भाग लेने अपने पैतृक गांव वैदपुरा जा रहे राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज पूर्व नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया

अमर सैनी

नोएडा। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव में भाग लेने अपने पैतृक गांव वैदपुरा जा रहे राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज पूर्व नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पैतृक गांव वैदपुरा में गोवर्धन पूजा में भाग लेने नोएडा पहुंचने पर राम कुमार तंवर ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सचिन पायलट का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस दौरान राम कुमार तंवर ने पूरे क्षेत्र की ओर से सचिन पायलट को दिवाली, गोवर्धन एवं भैया दूज की बधाई दी। इस दौरान सचिन पायलट ने सभी क्षेत्रवासियों को दिवाली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।राम कुमार तंवर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर सचिन पायलट का पैतृक जिला होने के कारण उनका इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह समय-समय पर अपने गृह जिले में अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचते रहते हैं। गौतमबुद्ध नगर के निवासियों का भी सचिन पायलट से विशेष लगाव है। वह इस क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे देश के सर्वमान्य नेता हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हमें अपने मतभेद भुलाकर, सबको साथ लेकर और भाईचारे का संदेश देते हुए इस पावन पर्व को मनाना चाहिए। हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है। तभी देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज की वर्तमान सरकार ने आपसी भाईचारे में जहर घोलने का काम किया है। जिसके कारण देश में तनाव और अराजकता का माहौल फैल गया है। अब जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। आने वाले समय में जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने वाली है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को एकता के सूत्र में पिरोकर सबके साथ विकास और तरक्की की बात करती है। डीएनडी फ्लाईओवर पर उनका स्वागत करने वालों में रामकुमार तंवर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बबली नागर, देवेंद्र भाटी, रिजवान चौधरी, हरेंद्र शर्मा, जितेंद्र चौधरी, रामकुमार शर्मा, जगमाल मावी, गीता सिंह, तजिंदर नागर, यसाराम तंवर, उधम नागर, सुखवीर धामा, जितेंद्र अवाना, जोगेंद्र अवाना समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *