Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर अकादमी के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। सब जूनियर कबड्डी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी की टीम में गौतमबुद्ध नगर अकादमी के पांच खिलाड़ी दम दिखाएंगे। यूपी की टीम का वाराणसी में चल रहा प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार रवाना हो गई है।

गौतमबुद्ध नगर कबड्डी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर को सब जूनियर कबड्डी की यूपी टीम का कोच बनाया गया है। जितेंद्र नागर ने बताया कि 16 से 19 मार्च को कबड्डी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यूपी की टीम में इस बार गौतमबुद्ध नगर की अकादमी के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इनमें एक खिलाड़ी गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। शेष चार यूपी के अन्य जिलों से हैं। लेकिन, गौतमबुद्ध नगर के चूहड़पुर में चल रही अकादमी में ही प्रशिक्षण लेने के बाद यूपी की टीम में चयनित हुए हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा के खानपुर निवासी विनीत भाटी, मथुरा के पवन कुमार, गौरव गौतम, भदोही के अजय यादव व प्रियांशु शर्मा शामिल हैं। जितेंद्र नागर ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी की टीम पदक जीतकर लौटेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *