राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र से नए प्राइवेट वार्ड के बीच पार्किंग पर प्रतिबंध

नई दिल्ली, 29 नवम्बर : एम्स दिल्ली ने अपने परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर एक नया आदेश जारी किया है।

इस आदेश के मुताबिक, डॉ राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (आरपी सेंटर) और न्यू प्राइवेट वार्ड के बीच वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय अग्निशमन सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखकर लिया गया है। एम्स अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली फायर विभाग की तरफ से फायर एनओसी के लिए एक टीम भेजी गई थी, जिसमें सामने आया कि आरपी सेंटर और न्यू प्राइवेट वार्ड के पास अवैध पार्किंग है। जिसकी वजह से मरीजों से लेकर अन्य स्टॉफ के सदस्यों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक अस्पतालों के आसपास पर्याप्त खाली जगह होनी चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में दमकल की गाड़ियां आसानी से पहुंच सके। एम्स प्रशासन ने कर्मचारियों और विजिटर्स को अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों जैसे मदर डेयरी पार्किंग, फैकल्टी पार्किंग, स्टाफ पार्किंग (गेट नंबर दो के पास), स्टाफ पार्किंग (मोर्चरी के पास) या अंडरग्राउंड पार्किंग (न्यू आरके ओपीडी के पास) में अपने वाहन पार्क करने का आदेश दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img