Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, परियोजनाओं की लागत बढ़ने पर जताई चिंता

Delhi: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, परियोजनाओं की लागत बढ़ने पर जताई चिंता

दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने विभागीय अधिकारियों के साथ डिफेंस कॉलोनी में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का दौरा किया और उनकी प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारापुला परियोजना समेत अन्य निर्माण कार्यों की देरी और लागत बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “बारापुला परियोजना की लागत पहले ही स्वीकृत राशि से दोगुनी हो चुकी है, क्योंकि सरकार की ओर से कोई फॉलो-अप नहीं हुआ। उस परियोजना पर काम कर रही कंपनी ने मुझे बताया कि पिछले 10 सालों में कोई भी मंत्री फॉलो-अप के लिए नहीं आया। इसी तरह, कई अन्य परियोजनाओं की लागत भी फॉलो-अप न होने के कारण दोगुनी हो गई है।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता रखी जाए और सभी लंबित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि दिल्ली में अधूरी पड़ी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान उन्होंने कैग (CAG) रिपोर्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम 2000 करोड़ रुपये के घोटाले पर चर्चा करेंगे। शीशमहल की भी जांच कराई जाएगी।”

मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए वह विभागीय कार्यों पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी की जानी चाहिए। प्रवेश वर्मा के इस निरीक्षण दौरे के बाद अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सरकार अब यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है कि आने वाले समय में सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें