DSCI Cricket Team Win: स्वास्थ्य योद्धाओं के क्रिकेट मैत्री मैच में DSCI की शानदार जीत

DSCI Cricket Team Win: स्वास्थ्य योद्धाओं के क्रिकेट मैत्री मैच में DSCI की शानदार जीत

नई दिल्ली, 5 जनवरी: दिल्ली हेल्थ वारियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आयोजित क्रिकेट मैत्री मैच में दिल्ली कैंसर चिकित्सा संस्थान (DSCI) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा से जुड़े डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और विभागीय कर्मचारियों के बीच खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विधायक अजय महावर, इहबास के निदेशक डॉ. आर. के. धमीजा, जीटीबी अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, जीटीबी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट बक्सो जैसी और डीएसपीटीएफ के अध्यक्ष जयप्रकाश सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट 2026 के तहत दिल्ली के 12 अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रबंधन समिति के सदस्य उदय कुमार ने जानकारी दी कि मैत्री मैच में जीटीबी अस्पताल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 5 ओवरों में 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी DSCI की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। खेल आयोजन को और रोचक बनाने के लिए स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर और 100 मीटर दौड़ जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैच के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष यूके चौधरी, निगम पार्षद प्रीति और बी. एस. पंवार की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img