Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस ने एमिटी को जारी किया नोटिस

सेक्टर-125 स्थित नामी यूनिवर्सिटी के पास मारपीट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सख्त रुख अपना लिया
सेक्टर-125 स्थित नामी यूनिवर्सिटी के पास मारपीट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सख्त रुख अपना लिया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित नामी यूनिवर्सिटी के पास मारपीट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सख्त रुख अपना लिया है। अब इस मामले में नोएडा पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर पिछले दिनों मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे 23 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है। तय समय के अंदर कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। वहीं, प्रबंधन को पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी को दुरुस्त करने के लिए भी कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर 600 से अधिक गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता है पर जटिल नियमों के चलते छात्र कार पार्किंग में खड़े करने की बजाय सड़क के किनारे पार्क कर देते हैं। सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से यातायात संबंधी परेशानी तो होती ही है कई बार यही वाहन विवाद की वजह भी बन जाते हैं। पुलिस एमिटी के आसपास लगातार अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। पिछले कुछ महीनों में निजी यूनिवर्सिटी के आसपास के 15 से अधिक मारपीट के वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें पांच मामलों में नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इन पांच मुकदमे में यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 23 छात्रों का नाम सामने आया है। इसके बाद अब नोएडा के एसीपी प्रथमने निजी विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को पत्र भेजकर 23 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने लिए कहा है। मारपीट में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को पत्र भी लिखा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *