Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

थाना फेस 3 पुलिस की रविवार देर रात चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
थाना फेस 3 पुलिस की रविवार देर रात चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस की रविवार देर रात चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार देर थाना फेस 3 पुलिस क्लियो काउंटी तिराहा सेक्टर -121 पर वाहन चैकिंग रही थी। तभी पुलिस ने सामने से आ रहे बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियो को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस यूटर्न लेकर तेज रफ्तार से सेक्टर – 67 सर्विस रोड से सेक्टर – 66 की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा बाइक सवार आरोपियों का पीछा किया गया। इस पर बाइक सवार आरोपियों ने सेक्टर – 67 ग्रीन वेल्ट की टूटी हुई बाउंड्रीवाल से अंदर ग्रीन वेल्ट में भागने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पिछले काफी समय से कर रहे मोबाइल स्नैचिंग
डीसीपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान रीशू निवासी 30/166 त्रिलोकपुरी थाना न्यू विहार फेस 1 दिल्ली और अमित कुमार निवासी गली नंबर 2 सेन पब्लिक स्कूल के पास ग्राम चौड़ा सेक्टर -22 नोएडा के रूप में हुई है। दोनों पिछले काफी समय से मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

नोएडा – दिल्ली एनसीआर में करते थे लूट
डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे देशी, कारतूस, 14 लूटे गए मोबाइल फोन और एक चोरी की अपाचे बरामद हुई है। पूछताछ में घायल बदमाशो नें बताया कि दोनों ने मिलकर यह फोन नोएडा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र मे राह चलते लोगों से लूटे हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *