Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा

शारदीय नवरात्र शुरू होने में महज तीन दिन रह गए हैं।
शारदीय नवरात्र शुरू होने में महज तीन दिन रह गए हैं।

अमर सैनी
नोएडा। शारदीय नवरात्र शुरू होने में महज तीन दिन रह गए हैं। शहर में लगभग 150 जगह भव्य दुर्गा महोत्सव का आयोजन होगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मूर्तिकारों ने भी मां दुर्गा की मूर्तियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। 15 बड़ी मूर्तियों की एडवांस बुकिंग हो गई है।

तीन अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मां दुर्गा की मूर्तियों को भव्य रूप देने के लिए मूर्तिकार दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। शहर में सोसाइटी और विभिन्न पूजा समितियां पंडाल तैयार करने में जुटी हैं। सेक्टर-19 स्थित बीएसएनएल चौराहे और सेक्टर-55 बाजार मां दुर्गा की मूर्ति से पटे हैं। मुख्य बाजार में भी मां दुर्गा की मूर्तियों को मूर्तिकार दिनरात काम कर अंतिम रूप देने में लगे हैं। मूर्तिकार मनीष ने बताया कि 10 बड़ी दुर्गा और 40 सरस्वती और लक्ष्मी की मूर्ति बनाई जा रही है। मूर्तियों की कीमत एक हजार रुपये से लेकर 12 बजार रुपये तक है। मूर्तिकारों का दावा है कि ये मूर्तियां 15 मिनट में पानी में घुल जाएंगी। मूर्ति बनाने का काम दो महीने से जारी है। मूर्तिकार रमेश कुमार ने बताया कि वे हर वर्ष माता की मूर्तियां बनाते हैं। भगवान गणेश की मूर्तियों के साथ ही मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया था।

बाजार में भी दुर्गा पूजा की खासी तैयारी है। पितृ पक्ष के बाद व्यापारी नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह में है। ग्राहकों को विभिन्न ऑफर और डिस्काउट को भी दिए जा रहे हैं। मॉल और शो-रूम में दुर्गा पूजा पर दिए जा रहे ऑफर के कारण लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकाश जैन का कहना है कि पितृ पक्ष के कारण बाजार में 40 प्रतिशत तक ग्राहक कम हो जाते हैं। ऐसे में नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में एक बार फिर रौनक आएगी। इसके लिए व्यापारियों द्वारा भी विशैष तैयारियां की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *