Delhi: MCD सदन में हंगामे की बीच अस्थायीकर्मियों और हाउस टैक्स से जुड़ा प्रस्ताव पास

Delhi: MCD सदन में हंगामे की बीच अस्थायीकर्मियों और हाउस टैक्स से जुड़ा प्रस्ताव पास

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम की बैठक के दौरान बीजेपी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान बीजेपी पार्षद बैनर लेकर मेयर की टेबल पर खड़े हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भी जोरदार नारेबाजी की। हालांकि, सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू होने के बाद दो अहम प्रस्ताव पास किए गए, जिनमें कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने और हाउस टैक्स में छूट देने से जुड़े फैसले शामिल रहे।

बैठक के दौरान जैसे ही सत्ता पक्ष ने अपना एजेंडा पढ़ना शुरू किया, तभी बीजेपी पार्षदों ने हंगामा करते हुए एजेंडे की कॉपी फाड़ दी और मेयर की टेबल पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले आप पार्षदों ने प्ले कार्ड लेकर नारेबाजी की। इस दौरान सदन में कोई भी वरिष्ठ अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं था।

बाद में जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो मेयर महेश खींची ने बताया कि दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए हैं। पहले प्रस्ताव के तहत नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा, जबकि दूसरे प्रस्ताव के अनुसार, हाउस टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। मेयर ने घोषणा की कि जो लोग वित्तीय वर्ष 2024-25 का हाउस टैक्स समय पर जमा करेंगे, उन्हें 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा कर दिया जाएगा, जबकि 100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया गया है। दुकानों में भी टैक्स माफी का प्रावधान रखा गया है।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एमसीडी में नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता को सुविधा देने के लिए यह प्रस्ताव लेकर आई, लेकिन बीजेपी ने इसका विरोध करके यह साबित कर दिया कि वह न जनता का भला चाहती है और न ही कर्मचारियों के हित में कोई फैसला होने देना चाहती है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img