Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

National Voters’ Day: दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, मतदान के लिए जागरूकता पर जोर

National Voters’ Day: दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, मतदान के लिए जागरूकता पर जोर

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम जिला प्रशासन ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कंझावला स्थित डीएम ऑफिस में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी सरिता मोर और खो-खो टीम की पूर्व कप्तान नसरीन शेख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक झलकियों ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं कार्यक्रम के माध्यम से युवा वर्ग और आम जनता को मतदान का महत्व समझाया गया।

कार्यक्रम में डीएम अंकिता आनंद ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई और वोट की ताकत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के नेता को चुनने का अधिकार हर नागरिक को है, और यह अधिकार तभी सार्थक होगा जब लोग अपने घरों से निकलकर मतदान करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया गया कि एक वोट लोकतंत्र में कितना अहम होता है और यह गणतंत्र दिवस के महत्व से भी जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। यह आयोजन निर्वाचन आयोग की पहल का हिस्सा था, जिसके तहत देशभर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए गए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें