Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Elections: गाजीपुर गांव में दीपक सिंघल ने किया जनसभा को संबोधित, मांगा समर्थन

Delhi Elections: गाजीपुर गांव में दीपक सिंघल ने किया जनसभा को संबोधित, मांगा समर्थन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

विश्वास नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दीपक सिंघल ने गाजीपुर गांव में जनसभा आयोजित कर लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्टी नेता धर्मवीर सेट्टी और क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए दीपक सिंघल ने कहा कि विश्वास नगर में पिछले 12 सालों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, लेकिन उन्होंने गाजीपुर गांव की अनदेखी की है। गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, गलियां टूटी हुई हैं, सीवर लाइनें जाम हैं और पानी की गुणवत्ता भी खराब है।

उन्होंने वादा किया कि अगर क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देते हैं, तो गाजीपुर गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर धर्मवीर सेट्टी ने भी ग्रामीणों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें