दिल्ली

Delhi Crime: प्रेम नगर पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, बटन वाला चाकू बरामद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के प्रेम नगर क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन पराक्रम के तहत पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 06 नवंबर 2024 को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस की सतर्क टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली, जिसमें एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रेम नगर थाना पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि यह कार्रवाई एसीपी मधुकर राकेश के मार्गदर्शन में की गई थी। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मुकेश सहित अन्य कर्मी शामिल थे। आरोपी की पहचान प्रीत उर्फ ढोला (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई, जो दिल्ली के गांव ढिचाऊ कलां का निवासी है। पूछताछ में उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

आरोपी के खिलाफ थाना प्रेम नगर में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 579/24 दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद बटन वाला चाकू खतरनाक उपकरण है, जिसे वह किसी आपराधिक वारदात में उपयोग करने के लिए अपने पास रखता था। अब पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक कृत्यों और गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players