प्राधिकरण, नोएडा: भूखंडों पर व्यवसायिक उपयोग करने पर आवंटन निरस्त

अमर सैनी
प्राधिकरण, नोएडा। प्राधिकरण क्षेत्र के कुछ औद्योगिक भूखंडों पर अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में बिना अनुमति के अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले आवंटियों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। बार-बार नोटिस के बाद भी आवंटियों द्वारा औद्योगिक भूखंडों पर व्यवसायिक उपयोग बंद नहीं किया जा रहा है। ऐसे भूखंडों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक परियोजना ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस के लिए आवंटित सेक्टर-85 स्थित औद्योगिक भूखंड संख्या सी-12/02 पर बिना अनुमति के अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधि के रूप में ऑटोमोबाइल शोरूम संचालित किया जा रहा था। लगातार नोटिस भेजे जाने एवं मौके पर चस्पा किए जाने के बाद भी व्यवसायिक गतिविधि का संचालन बंद न किए जाने के कारण सेक्टर-85 स्थित औद्योगिक भूखंड संख्या सी-12/02 को सोमवार को निरस्त कर दिया गया है। इसी प्रकार नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में अन्य औद्योगिक भूखंडों को भी नोटिस भेजे गए हैं, जहां पर बिना अनुमति के अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यदि ये आवंटी निर्धारित समयावधि में व्यावसायिक गतिविधियां बंद नहीं करते हैं तो भविष्य में भी ऐसे भूखण्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img