Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: मुस्तफाबाद में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi Crime: मुस्तफाबाद में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब गली में टहल रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस, क्राइम और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

घटना की पुष्टि करते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि रात 10 बजे मुस्तफाबाद इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। डीसीपी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एसीपी और एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

पीड़ित युवक के परिवार के अनुसार युवक पेशे से दर्जी है और कपड़े सिलाई का काम करता है। रोजाना की तरह काम से लौटने के बाद वह गली में टहल रहा था, तभी अज्ञात हमलावर ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। परिवार का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और उन्हें यह भी नहीं पता कि गोली किसने और क्यों मारी।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें