Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Sambhal: संभल में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, रमज़ान, होली और ईद से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Sambhal
Sambhal: संभल में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, रमज़ान, होली और ईद से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Sambhal: संभल में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, रमज़ान, होली और ईद से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

संभल जिले में आगामी त्योहारों रमज़ान, होली और ईद-उल-फितर 2025 से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस का यह कदम त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है।

संभल सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी बल के जवान भी शामिल रहे। पुलिस का यह मार्च शहर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर गुजरा।

सीओ अनुज कुमार चौधरी ने कहा, “हमने शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पैदल मार्च किया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है और गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा को लेकर विश्वास भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संभल पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। हर संवेदनशील क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी जाएगी।

 

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें