Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 63 में झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Noida Fire
Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 63 में झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 63 में झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

नोएडा सेक्टर 63 के चोटपुर इलाके में बीती रात झुग्गियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग तेजी से कई झुग्गियों तक फैल गई, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर 10 दमकल गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, “झुग्गियों का घनत्व अधिक होने और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली है। दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। हमारा मुख्य उद्देश्य आग को फैलने से रोकना और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करना है।”

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गीवासियों को अपनी जरूरत का सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है कि यह सिलेंडर फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें