Pitampura Restaurant Controversy: पीतमपुरा रेस्टोरेंट में भारतीय परिधान पहनकर आए कपल को एंट्री से रोका, विवाद के बाद रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

Pitampura Restaurant Controversy: पीतमपुरा रेस्टोरेंट में भारतीय परिधान पहनकर आए कपल को एंट्री से रोका, विवाद के बाद रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित तुबाता रेस्टोरेंट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपल का दावा है कि उन्हें पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर आने के कारण प्रवेश नहीं दिया गया। कपल ने रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि वहां केवल छोटे कपड़े पहनने वालों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी और एथनिक ड्रेस में आने पर रोक थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। कपल के अनुसार, उन्होंने रेस्टोरेंट स्टाफ से काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, जिससे वे अपमानित महसूस कर रहे थे।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुबह इस वीडियो का संज्ञान लिया और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान रेस्टोरेंट के मालिक ने स्वीकार किया कि भविष्य में इस तरह की कोई ड्रेस कोड नीति लागू नहीं की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए रेस्टोरेंट के बाहर एक बोर्ड लगवाया, जिस पर लिखा है कि यहां सभी प्रकार के परिधानों का स्वागत है और सभी का सम्मान किया जाता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img