फिलीपींस से वियतनाम पहुंचा आईसीजी पोत समुद्र पहरेदार

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): भारतीय तटरक्षक का प्रदूषण नियंत्रण पोत (पीसीवी) समुद्र पहरेदार मंगलवार को वियतनाम पहुंचा। इस दौरान पोत पर तैनात इंटीग्रल हेलीकॉप्टर ने हो ची मिन्ह बंदरगाह पर उड़ान भी भरी। दरअसल, आईसीजी विशेष पोत आसियान देशों संग संबंधों में मजबूती लाने के उद्देश्य से विदेशी दौरे पर है।

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, भारतीय तटरक्षक पोत (आईसीजीएस) समुद्र पहरेदार का दल समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, समुद्री खोज एवं बचाव और समुद्री कानून प्रवर्तन के बाबत पेशेवर बातचीत करेगा। इस के साथ ही पोत पर अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिनमें क्रॉस-डेक प्रशिक्षण, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल आयोजन और वियतनाम तट रक्षक के साथ पैसेज एक्सरसाइज भी शामिल हैं। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल भारतीय तटरक्षक बल और उनके वियतनामी समकक्षों के बीच संबंधों को मजबूत करना है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन करना भी है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img