Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

फर्जी कंपनी का पर्दाफाश, जालसाज गिरफ्तार

सेक्टर-58 थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-58 थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर तैयार किए गए फर्जी नियुक्ति पत्र, बैंक पासबुक, ट्रांजेक्शन डिटेल, कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान पूरन कुमार टिमोथी के रूप में हुई है। आरोपी ने नोएडा के सेक्टर-57 में क्रिश्चियन ग्लोबल नेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली थी। अब तक वह 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। वह इसका मैनेजिंग डायरेक्टर है।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित की बेटी को झांसा देकर कनाडा में नौकरी दिलाने का वादा किया। बदले में उससे 2 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालकर लोगों को कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। जब कोई ग्राहक फंस जाता तो वह फर्जी ऑफर लेटर बनाकर उन्हें दे देता था। वह पासपोर्ट, वीजा व अन्य दस्तावेजों के नाम पर लोगों से दो से तीन लाख रुपये लेता था। उन्हें वापस नहीं करता था। उनके लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। उसके कार्यालय से भारी मात्रा में फर्जी नियुक्ति पत्र, बैंक पासबुक, ट्रांजेक्शन डिटेल, कंप्यूटर व लैपटॉप आदि बरामद हुए हैं।

साथी के साथ चलाता था कंपनी
पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ कंपनी चला रहा था। वह विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से अपने खाते में पैसे डलवाता था। लोगों को ठगकर वह फर्जी तरीके से यह कंपनी चला रहा था। आरोपी क्रिश्चियन ग्लोबल नेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की आड़ में वरीना ट्रैवल्स नाम से कंपनी चलाता है। जिसके जरिए वह ज्यादातर लोगों से फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर वीजा व पासपोर्ट बनवाने के नाम पर पैसे लेता था।

ले चुका है 50 लाख रुपये
पूछताछ में यह भी पता चला कि अब तक वह पचास लाख रुपये से ज्यादा ले चुका है। जिसे उसने वापस नहीं किया है। वह दो से तीन महीने में अपना स्टाफ भी बदल देता था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह किसी को नौकरी नहीं दिलवा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *