Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

फार्मा सेक्टर का उपभोक्ता था यूपी, अब बनेगा उत्पादक और निर्यातक : सीएम

गोरखपुर, 15 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फार्मा सेक्टर में उत्तर प्रदेश पहले कंज्यूमर (उपभोक्ता) स्टेट था। दवाएं व अन्य जरूरी मेडिकल उत्पाद बाहर से आते थे। अब यूपी फार्मा सेक्टर का उत्पादक और निर्यातक बन जाएगा। इसके लिए सरकार ललितपुर में 2000 एकड़ में फार्मा पार्क बना रही है। यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा है। इससे फार्मेसी के क्षेत्र में युवाओं को भी व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

सीएम योगी शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 24.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फार्मेसी बिल्डिंग के शिलान्यास एवं स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 4000 विद्यार्थियों के टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 15 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट और स्मार्टफोन दिया।

सीएम योगी ने कहा कि आज से सात साल पहले भी यूपी में सबकुछ था लेकिन आगे बढ़ने के संकल्प का अभाव था। प्रदेश वही है, लोग वही हैं, मशीनरी भी वही है लेकिन कार्य संस्कृति बदली तो परिणाम सबके सामने है। आज उत्तर प्रदेश नया और बदला हुआ प्रदेश नजर आता है। यह प्रगति और निवेश का प्रदेश बन गया है। यहां हरेक सेक्टर में पर्याप्त अवसर और आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं।

जीवन में असंभव कुछ भी नहीं
युवाओं को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है। यह शब्द उनके लिए है जिन्हें कुछ नहीं करना है। जिनके पास सामर्थ्य, विश्वास और साहस है उनके लिए सबकुछ संभव है। सीएम ने कहा कि जहां चुनौतियां होंगी, वहीं संभावनाएं भी होती हैं। संभावनाओं और अवसर से कभी चूकना नहीं चाहिए।

डिजिटली सक्षम बना रहे युवाओं को
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना से स्मार्टफोन और टैबलेट से आच्छादित कर यूपी के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 2 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्टफोन और टैबलेट में केंद्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं को भी जोड़ा गया है जो युवाओं के भविष्य और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक हैं। तकनीकी रूप से सक्षम होकर युवा आगे बढ़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देंगे। विकसित भारत बनाने में तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।

मालवीय जी को याद कर एमएमएमयूटी की उपलब्धियों को सराहा सीएम ने
आजादी के नायकों में शामिल और बीएचयू के संस्थापक मदन मोहन मालवीय जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवीय जी के नाम पर बना एमएमएमयूटी लगातार उपलब्धियों के पथ पर बढ़ रहा है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए यह विश्वविद्यालय फार्मेसी बिल्डिंग का निर्माण अपने स्रोत से करा रहा है।

समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएम योगी का स्वागत करते हुए एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *