Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

TOP Story Exclusive: मनीष सिसोदिया के जेल से रिहा होने पर उनके पटपड़गंज विधानसभा के लोगों ने खुशी जताई

मनीष सिसोदिया के जेल से रिहा होने पर उनके पटपड़गंज विधानसभा के लोगों ने खुशी जताई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से रिहा होने पर उनके पटपड़गंज विधानसभा के लोगों ने खुशी जताई है . लोगों का कहना है कि मनीष सिसोदिया के बाहर आने से अब उनके क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी. आपको बता दे की पटपड़गंज विधानसभा के विधायक मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले के मामले में 17 महीने से जेल में बंद थे. सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद शुक्रवार को मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ गए है . मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने को लेकर टॉप स्टोरी की टीम में उनके पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बातचीत की तो लोगों ने मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी जताई है.

उनका कहना है कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद पटपड़गंज इलाके में विकास कार्य ठप पड़ गया था . इलाके की सड़के गलियों और नालियां का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था . उम्मीद है कि मनीष सिसोदिया के बाहर आने के बाद जो निर्माण कार्य बचा हुआ है वह पूरा होगा और नए कार्यों का भी शुभारंभ होगा. पटपड़गंज गांव के लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र की कई गलियां क्षतिग्रस्त है, उम्मीद है कि उनके आने से नई गलियों का निर्माण कार्य शुरू होगा . मंडावली इलाके के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में सीवर की बड़ी समस्याएं हैं, सीवर लाइन की सफाई नहीं हुई है जिसकी वजह से उन्हें बरसात में जल भराव से झूझना पड़ा, मनीष सिसोदिया के बाहर आने से पूरी उम्मीद है की समस्या का समाधान होगा. लोगों का यह भी कहना है कि मनीष सिसोदिया को राजनीतिक साजिश के तहत जेल में भेजा गया है . हालांकि कुछ लोगों का यह कहना है कि अगर मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचार में लिफ्ट है तो अदालत उसे पर फैसला देगी , इतना जेल में उन्हें रखना उचित नहीं था .

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *