Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाग के बाद युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार बिरौंडी गांव में रहने वाले युवक की पत्नी रसोई में खाना बना रही थी, इसी दौरान युवक ने आकर उसे गोली मार दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बिरौंडी गांव में आरोपी युवक जिसका नाम ललित है वह अपने परिवार के साथ रहता थी। ललित का गुरुवार को उसकी पत्नी शशि के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे ललित काफी गुस्से में था, इसी बीच जब शशि शाम को रसोई में खाना बना रही थी तभी ललित ने उसे गोली मार दी। गोली मारने केन तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिवार के लोग घायल शशि को अस्पताल लेकगए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी ललित गुस्सा वाला व्यक्ति था। पिछले कई दिनों से उनके परिवार में जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ललित के पिता जमीन अपने पोते के नाम करवाना की इच्छ रख रहे थे। इसी बात पर ललित की उसकी पत्नी शशि के साथ लड़ाई हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरु कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *