उत्तर प्रदेशभारतराज्यराज्य

पति ने भांजे के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति ने भांजे के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज 3 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भांजे के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

सेंट्रल नोएडा जोन डीसीपी सुनीति बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली रेखा गुप्ता की गुरुवार उनके पति सर्वेश गुप्ता तथा भांजे पवन गुप्ता ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति सर्वेश और भांजे पवन को नामित किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

चरित्र पर शक होने पर कर दी हत्या
इस संबंध में सेंट्रल नोएडा एडीसीपी हिरदेश कटारिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि मृतका के पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इस वजह से उसने अपने भांजे के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button