Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

किसान के बेटे की खुदकुशी के मामले में पत्नी पर केस

श्यौराजपुर गांव में किसान के इकलौते बेटे अंशुल की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है
किसान के बेटे की खुदकुशी के मामले में पत्नी पर केस

अमर सैनी

नोएडा। श्यौराजपुर गांव में किसान के इकलौते बेटे अंशुल की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों को अंशुल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी के कृत्य के बारे में लिखा है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यौराजपुर गांव में किसान लख्मीचंद के 22 वर्षीय इकलौते बेटे अंशुल ने तीन मई की सुबह अपने कमरे में पिस्तौल से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में घटना के दो महीने बाद अंशुल के पिता लख्मीचंद ने पुलिस से शिकायत की है। पिता ने पुलिस को बताया कि अंशुल की शादी 12 मार्च को दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद अचानक अंशुल की पत्नी का मोबाइल खराब हो गया था। अंशुल मोबाइल को ठीक कराने के लिए गया था। इस बीच अंशुल को पता चला था कि पत्नी के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक वीडियो थे। यह बात अंशुल ने अपने परिजनों को बताई। इसके बारे में ससुराल पक्ष के लोगों को भी बताया गया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग अपनी बेटी को साथ ले गए थे। पिता ने बताया कि इस घटना के बाद अंशुल ने आत्महत्या की थी। अब परिजनों को घर की सफाई के दौरान अंशुल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पत्नी की बातों का जिक्र किया है, जिनसे वह परेशान था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अंशुल के पिता लख्मीचंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *