Parshuram Temple Demand: परशुराम मंदिर और भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग तेज
ग्रेटर नोएडा में भगवान परशुराम मंदिर और भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार को द रॉयल हैबिटेट सेंटर में आयोजित ब्राह्मण सभा ग्रेटर नोएडा की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। सभा पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि जल्द ही प्राधिकरण से मिलकर भूमि आवंटन की मांग दोबारा रखी जाएगी।
बैठक में सभा के अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने बताया कि मंदिर और भवन निर्माण के लिए पहले भी प्राधिकरण को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक भूमि आवंटित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि समाज लंबे समय से भगवान परशुराम मंदिर भवन की स्थापना की मांग कर रहा है और इसके लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
सभा के संयोजक जीपी गोस्वामी ने प्रस्ताव रखा कि इस मुद्दे को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से दोबारा संपर्क किया जाए और जल्द समाधान की मांग की जाए। बैठक में मौजूद लोगों ने भी मंदिर भवन निर्माण को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।
इस अवसर पर देवीशरण शर्मा, निर्वेश मुद्गल, यतेंद्र शर्मा, वेद कुमारी, गौरव उपाध्याय, ब्रजेश शर्मा और अभिषेक पाठक सहित कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में समाज से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
