Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

परिवहन विभाग में इस साल खत्म हो जाएगी वाहनों की फिटनेस जांच की सुविधा

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा भी विभाग की जिम्मेदारी नहीं
स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा भी विभाग की जिम्मेदारी नहीं

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-32 स्थित सहायक संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय से इस साल के अंत तक वाहनों की फिटनेस जांच की सुविधा खत्म हो जाएगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाले वाहन फिटनेस जांच केंद्रों में वाहनों की जांच की जाएगी। परिवहन विभाग में वाहनों की मैन्युअल जांच होती है। इसमें वाहन के हर हिस्से की जांच की जाती है और सही पाए जाने पर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। अगर किसी वाहन में कोई खराबी पाई जाती है तो उसे दोबारा ठीक कराकर लाने को कहा जाता है। ऑटो एसोसिएशन और अन्य यूनियन गलत फिटनेस जांच का आरोप लगाती रही हैं। हालांकि परिवहन विभाग इन आरोपों को निराधार बताता है।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि जिले में तीन निजी फिटनेस जांच केंद्र खोलने की अनुमति शासन से मिल गई है।इसमें एक फिटनेस जांच केंद्र सेक्टर-148-49 और अन्य दो ग्रेटर नोएडा में खोले जाने हैं। उन्होंने बताया कि संभवत: इस साल के अंत तक फिटनेस जांच केंद्र शुरू हो जाएंगे। इसके बाद परिवहन विभाग में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब वाहनों की फिटनेस जांच अपने आप हो जाएगी। हल्के और भारी वाहनों की फिटनेस जांच के लिए अलग-अलग लेन होंगी। उन्होंने बताया कि केंद्रों द्वारा फिटनेस जांच प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। इसमें परिवहन विभाग की कोई भूमिका नहीं होगी।

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा भी विभाग की जिम्मेदारी नहीं

परिवहन विभाग में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा की व्यवस्था भी समाप्त हो गई है। ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा की व्यवस्था है। लोग यहां भी ड्राइविंग का प्रशिक्षण ले सकते हैं। इनके माध्यम से जारी प्रमाण पत्र मान्य होता है। परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ की थर्ड पार्टी कंपनी द्वारा डाक के माध्यम से आवेदक के घर पहुंचाया जाता है। करीब एक माह पहले तक स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट परिवहन विभाग कार्यालय परिसर के पीछे मैदान में होता था। इसमें चालक से वाहन चलवाकर उसका परीक्षण किया जाता था।

वेबसाइट पर करें आवेदन
एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें लर्निंग, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस और डीएल नवीनीकरण के लिए आवेदन शामिल हैं। आवेदक घर बैठे लर्निंग लाइसेंस की परीक्षा दे सकता है। जबकि स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग कार्यालय में फोटो खिंचवाने के बाद निजी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में ड्राइविंग टेस्ट होगा। उन्होंने बताया कि जिले में दो और मोटर ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे। ये सेंटर भी इस साल के अंत तक शुरू हो सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *