Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

परीक्षा देने गए छात्रों की कार से मोबाइल चोरी

गाजियाबाद के रहने वाले छात्र विशाल रघुवंशी ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। इस दौरान वह और उसके कई साथी अपने मोबाइल एक बैग में भरकर कार में रखकर गए थे।
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कॉलेज के गेट पर खड़ी कर से 10 से अधिक छात्रों के मोबाइल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। सभी छात्र कार में मोबाइल रखकर परीक्षा देने गए थे। परीक्षा देकर वापस लौटे तो मोबाइल गायब थे। पुलिस ने पीड़ित छात्रों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

अमर सैनी

नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कॉलेज के गेट पर खड़ी कर से 10 से अधिक छात्रों के मोबाइल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। सभी छात्र कार में मोबाइल रखकर परीक्षा देने गए थे। परीक्षा देकर वापस लौटे तो मोबाइल गायब थे। पुलिस ने पीड़ित छात्रों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गाजियाबाद के रहने वाले छात्र विशाल रघुवंशी ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। इस दौरान वह और उसके कई साथी अपने मोबाइल एक बैग में भरकर कार में रखकर गए थे। कॉलेज के गेट पर उनकी कार खड़ी थी। सभी छात्र परीक्षा देकर दोपहर के समय वापस लौटे तो कार से बैग गायब था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित छात्रों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। चोरों का पता लगाकर छात्रों के मोबाइल बरामद किए जाएंगे। आरोप है कि परीक्षा देने आ रहे छात्रों के रोजाना मोबाइल चोरी हो रहे हैं। आशंका है कि चोर आसपास खड़े रहते हैं और मौका पाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *