उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रोटरी क्लब ने कैंप लाकर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य का किया परीक्षण

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और रोटरी क्लब फ्रेंड्स के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन हुआ। सिटी कोतवाली परिसर में लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. एसके गोयल, एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

ये हुई जांच

दरअसल, शिविर में ह्रदय, नेत्र, हड्डियों, शुगर और सामान्य रोगों की निःशुल्क जांच की हुई। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन आदि की भी जांच की गई। कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एसके गोयल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पराग त्यागी व फिजिशियन डॉ मुदित गुप्ता ने पुलिसकर्मी, चौकीदार, होमगार्ड व थाना दिवस में फरियाद लेकर आए लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसके अलावा लकी पैथोलॉजी लैब के डॉ. अनिल कुमार ने ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड, आदि जांच की।

ये रहे मौजूद

कैंप में 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इस दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ व रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, सूर्य भूषण मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, कपिल गोयल आदि मौजूद रहे । अधिकतर मरीजों में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और विटामिन डी की शिकायतें मिली।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img