पहली बार जर्मन वायु सेना भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर कर रही अभ्यास : फिलिप एकरमैन

नई दिल्ली, 5 अगस्त : मंगलवार से तमिलनाडु के सुलूर में शुरू होने वाले ‘तरंग शक्ति’ सैन्य अभ्यास पर जर्मन राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने कहा, यह पहली बार है कि जर्मन वायु सेना भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर अभ्यास कर रही है और यह भी पहली बार है कि यह भारत में उड़ान भर रही है। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक क्षण है।

जर्मन राजदूत ने आगे कहा, यह व्यापक बहुपक्षीय अभ्यास भारत के साथ हमारे सुरक्षा और राजनीतिक संबंधों को गहरा करेगा। हम अपने देशों के बीच सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर काम कर रहे हैं। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल और वायु सेना के निरीक्षक इंगो गेरहार्ट्ज़ ने कहा तरंग शक्ति भारत में भारतीय वायु सेना के साथ हमारा पहला अभ्यास है। हम अपने भारतीय सहयोगियों के साथ इस पर लंबे समय से काम कर रहे हैं और अब समय आ गया है। इस अस्थिर दुनिया में, आप विश्व के क्षेत्रों को एक दूसरे से अलग-थलग करके नहीं देख सकते हैं। यह दुनिया भर में साझेदारियों के बारे में है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img