Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

पहले दिन 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे

गौतमबुद्ध नगर सीट के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
गौतमबुद्ध नगर सीट के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर सीट के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन करीब 30 प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा। हालांकि, एक भी राजनीतिक और निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक प्रक्रिया चली।
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए उनके समर्थक ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र लिया। कुल 30 नामांकन पत्रों में अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी शामिल रहे। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से नामांकन पत्र खरीदने और जमा कराने में तेजी आएगी। निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 25 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रत्याशी के लिए साढ़े 12 हजार रुपये जमानत राशि रखी है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आयोग ने चार अप्रैल अंतिम तिथि रखी है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आठ अप्रैल नाम वापसी का अंतिम दिन रहेगा। जिले में 26 अप्रैल को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में 2269 बूथों पर मतदान होगा। इस बार चुनाव में 26.20 लाख मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 14.21 लाख पुरुष और 11.98 लाख महिलाएं हैं।

लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में अंदर और बाहर जायजा लिया। कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी प्रत्याशी और समर्थक के वाहनों को बेरिकेडिंग के अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रत्येक व्यक्ति को पूछताछ के बाद भी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश मिल सका। खुफिया एजेंसी भी सक्रिय रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *