Mock Drill: नए साल और गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल का आयोजन

Mock Drill: नए साल और गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Mock Drill: दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न और 26 जनवरी के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा कर दिया है। पूर्वी जिले में थाना प्रीत विहार के अंतर्गत स्कोप मीनार में एक Mock Drill का आयोजन किया गया, जिसमें बम धमाके और आतंकवादी हमले से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने जानकारी दी कि मॉक ड्रिल में यह परिकल्पना की गई कि स्कोप मीनार में बम ब्लास्ट हुआ है और 2 आतंकवादी इमारत के अंदर छिपे हैं। घटना की सूचना सुबह 10:55 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली, और पुलिस टीम केवल 5 मिनट में, सुबह 11:00 बजे, मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने स्कोप मीनार को चारों तरफ से घेर लिया और SWAT कमांडो टीम ने इमारत की सात मंजिलों पर छानबीन कर आतंकवादियों को घेराबंदी में ले लिया। इस Mock Drill में दिल्ली पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, क्राइम टीम, और कैट एंबुलेंस की टीमों ने भी हिस्सा लिया। डीसीपी ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य था कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में दिल्ली पुलिस और संबंधित विभाग कैसे बेहतर समन्वय बनाकर कार्रवाई कर सकते हैं। यह मॉक ड्रिल गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img